रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को कचहरी रोड क्षेत्र में सोनू स्वीपर, रघुवीर स्वीपर, जीवा स्वीपर, विशाल स्वीपर एवं गोविंदा स्वीपर ने बिना निगम की अनुमति के प्रचार सामग्री लगाई, जिन्हें तत्काल जब्त किया गया। फिर से ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई। पूर्व में सभी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। कोकर चौक पर एक एजेंसी ने बिना स्थल अनुमति के विज्ञापन पट्ट (स्ट्रक्चर) लगाए जाने की सूचना मिली। संबंधित एजेंसी को 24 घंटे के अंदर स्ट्रक्चर हटाने का निर्देश दिया है, नहीं हटाने पर निगम स्ट्रक्चर को जब्त करेगा।


