निगम प्रशासक ने रातू रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देखी:कहा- घर-दुकानों से गीला-सूखा कूड़ा अलग लें सफाईकर्मी, रोजाना जायजा लें पदाधिकारी

नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने मंगलवार को रातू रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पिस्कामोड़, इन्द्रपुरी, हरमू बाईपास रोड में आम लोगों से मुलाकात की और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से घरों से कूड़ा उठाव की जानकारी ली और सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग देने पर प्रतिक्रिया ली। लोगों ने बताया कि अब पहले के मुकाबले अधिक घरों से गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करके दिया जा रहा है। कूड़ा वाहन रोजाना आ रहा है, लेकिन काफी देरी से वाहन पहुंचता है। इस पर प्रशासक ने निगम के पदाधिकारियों को रोस्टर के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित समय पर कूड़े का उठाव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घरों-दुकानों से शत-प्रतिशत गीला-सूखा कूड़े का उठाव कराएं, ताकि दोनों कूड़े को अलग-अलग डिस्पोजल यार्ड में भेजा जा सके। सभी सहायक प्रशासक को रोजाना फील्ड विजिट करके सफाई व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रशासक ने आम लोगों से मुलाकात कर कहा कि शहर को क्लीन व ग्रीन बनाना सिर्फ रांची नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। यह शहर सुंदर तभी बनेगा, जब आमलोग भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *