निगरानी बदमाश पर जानलेवा हमला:एक साल पहले हुई हत्या को लेकर चाकू से गोद डाला, हालत गंभीर

दुर्ग जिले के भिलाई में एक साल पहले हुई हत्या का बदला लेने दो गुंडों ने निगरानी बदमाश राहुल सिंह को चाकू से गोद डाला। घटना को अंजाम दोने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसीसीयू व सुपेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे उन्हें सूचना मिली की संजय नगर में चाकूबाजी की घटना हुई है। उन्होंने तुरंत एक पेट्रोलिंग टीम को वहां भेजा। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी राहुल सिंह नाम के युवक को चाकू से घायल करके भाग गए थे। पुलिस ने तुंरत घायल को लोगों की मदद से इलाज के लिए भिजवाया। उसे बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस युवक पर हमला हुआ है वह भी आदतन बदमाश है। पुलिस के रिकार्ड में वो निगरानी बदमाश है और हाल ही में जेल से छूटकर आया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की खबर लगते ही सुपेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हो जाएगी। क्राइम डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। आऱोपी के पकड़े जाने के बाद ही हमले का कारण पता चल पाएगा। हत्या का आरोपी है युवक पुलिस का कहना है कि राहुल सिंह पर जिस जगह पर हमला हुआ है, ठीक उसी जगह पर एक साल पहले राहुल ने एक युवक की हत्या की थी। वो हाल ही में उस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया है। इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि राहुल ने जिस युवक की हत्या की थी, उसी के साथी या गैंग के लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *