निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने दिया धरना:परिजनों का आरोप- डॉक्टर ने नींद का इंजेक्शन दिया, फिर नहीं आया होश; स्टाफ फरार

गिरीडीह जिले के सरिया स्थित सत्यप्रभा हॉस्पिटल में 65 वर्षीय अमरजीत सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र सन्नी सिंह ने बताया कि उनके पिता को लूज मोशन की शिकायत थी। बाकी सब सामान्य था। कल उन्हें डॉक्टर ने नींद का इंजेक्शन दिया। इसके बाद उन्हें होश नहीं आया। रात में खाना खिलाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं उठे। हालांकि उनकी नब्ज चल रही थी। हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी मंगलवार सुबह अस्पताल से फोन आया कि मरीज की मृत्यु हो गई है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने सिर्फ हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी और वहां से चले गए। इसके बाद अस्पताल का सारा स्टाफ भी फरार हो गया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त सुविधाओं के अस्पताल चलाया जा रहा है। विरोध में परिजनों ने शव को अस्पताल के मुख्य द्वार पर रखकर धरना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *