देवघर में अस्थाई दुकान में लगी आग:लक्ष्मीपुर चौक के पास हरेक माल की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

देवघर के लक्ष्मीपुर चौक के पास हरेक माल की अस्थाई दुकान में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। दुकान में बांस और प्लास्टिक की छप्पर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, लपटें बेकाबू होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह दुकान मेला स्पेशल है, जो साल भर चलती है। आग लगने के कारण और हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है। 11 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में एक लाख से अधिक अस्थाई दुकानें लगती हैं। चिंता की बात यह है कि इन दुकानों में आग से बचाव के कोई उपाय नहीं हैं। लक्ष्मीपुर चौक, जहां यह घटना हुई, मेला क्षेत्र में आता है। प्रशासन ने अब तक आग से बचाव को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *