बड़कागांव के मधुवन गिफ्ट हाउस में लगी आग:दुकान में रखे पटाखों से आग और भड़की, लाखों रुपए का सामान जला

हजारीबाग में बड़कागांव मुख्य चौक स्थित मधुवन गिफ्ट हाउस और केक दुकान में मंगलवार को आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के दूसरे तल्ले पर रखे पटाखों की वजह से आग और तेज हो गई। स्थानीय लोगों ने बड़कागांव थाना और एनटीपीसी के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग की लपटों से निकला धुआं आस-पास के इलाके में फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान के मालिक को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *