टावर बैटरी चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:धनबाद में कबाड़ी की दुकान से 6.83 लाख की 112 बैटरियां बरामद

बोकारो पुलिस ने टेलीकॉम टावरों से बैटरी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी हरविंदर सिंह ने चास मुफस्सिल थाना में इस मामले की जानकारी दी। चास थाना क्षेत्र के ग्राम धन्डाबर में 2 जून को एयरटेल टावर से दोपहर करीब दो बजे बैटरी चोरी हुई थी। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर 9 जून को मामला दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर चास थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। आरोपी धनबाद के सरायढेला में किराए पर रहता था पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। धर्मेंद्र मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। वह धनबाद के सरायढेला में किराए पर रहता था। आरोपी की निशानदेही पर धनबाद के एक कबाड़ी दुकानदार अनश उर्फ जावेद की दुकान से चोरी की 112 बैटरियां बरामद की गईं। इन बैटरियों की कीमत करीब 6.83 लाख रुपए है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मारुति सेलेरियो कार, मोबाइल और टूल्स भी जब्त किए हैं। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *