रांची | झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व पासवा के संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव ने झारखंड के निजी स्कूलों में कार्यरत लाखों शिक्षक-शिक्षिका, अध्ययनरत सामान्य एवं गरीब घरों के लाखों बच्चों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि बहुत जल्द शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से मुलाकात कर निजी स्कूलों की मान्यता संबंधी समस्या का समाधान कराया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने भी कहा कि झारखंड के निजी स्कूलों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्कूल के मान्यता पर आंच नहीं आने दी जाएगी। पासवा स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।


