रांची| नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत यूजी, पीजी व पीएचडी कोर्स में नामांकन के लिए 6 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 9 फरवरी को होगी। इसके लिए परीक्षा देशभर के विभिन्न 77 केंद्रों में आयोजित होगी। झारखंड मंे भी दो शहर रांची और धनबाद में परीक्षा केंद्र होंगे। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होगी।


