नितेश विहार कॉलोनी में नई कमेटी का गठन

लुधियाना|नितेश विहार कॉलोनी में एक नई कमेटी बनाई गई। इसमें 11 सदस्य शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह नगर के सरपंच संजय तिवारी ने सभी नए सदस्यों को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य अपने इलाके को साफ, सुथरा और स्मार्ट बनाना है और इसके लिए मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर नई बनी कमेटी के सदस्यों में राज गर्ग, राम कुमार शर्मा, हरीश तकियार, भूपिंदर सिंह छाबड़ा, दिनेश गोगिया, सुरेंद्र दुग्गल, गुरबीर सिंह और रिंकू कोछड़ भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *