अमृतसर | श्री राधारमण लाल जी की कृपा के अंतर्गत निमाई पाठशाला द्वारा 8 जुलाई को शाम 5 बजे से श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल मजीठा रोड पर भव्य भाव प्रस्तुति का आयोजन होगा। जिसमें प्रधानाचार्या रेणुका गोस्वामी की अध्यक्षता में किए जा रहे भाव प्रस्तुति दौरान कई भक्त पहुंचेंगे। जिसमें रेणुका गोस्वामी द्वारा सूत्र शास्त्र और स्तोत्र के द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा।


