निमोद में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को:महाप्रसाद के लिए घर-घर से अन्न और घी संग्रह कर रहे कार्यकर्ता

डीडवाना जिले के निमोद कस्बे में 25 जनवरी रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन के लिए महाप्रसाद तैयार करने हेतु कार्यकर्ता घर-घर जाकर अन्न और घी का संग्रह कर रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य अजय सोनी ने बताया कि 25 जनवरी से एक दिन पहले शाम को एक वाहन रैली निकाली जाएगी। इसी दिन रात्रि में बांसा ग्राम स्थित मुरली मनोहर जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य दिन 25 जनवरी रविवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में बल्डा धाम के महंत श्री सीताराम जी महाराज उपस्थित रहेंगे। कलश यात्रा के बाद गोपाल जी के मंदिर के सामने विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में पंडित गजेंद्र गोपाल जी केराप और निंबाकाचार्य जी प्रेरक उद्बोधन देंगे। श्यामसुन्दर सैनी के अनुसार एकत्रित अन्न और घी से तैयार महाप्रसाद शाम की आरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *