नियम ‘इनकी’ जेब में…:दोपहर 12 से रात 12 बजे तक ही परोस सकते हैं शराब, लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ रहीं…

पब-बार में आधी रात एंट्री, 4 बजे तक बेच रहे शराब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब का मिडनाइट कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शहर के 8 पब और 50 से ज्यादा बार में आधी रात तक आसानी से एंट्री मिल रही है और तड़के 4 बजे तक शराब बिक रही है। जबकि, आबकारी विभाग के मुताबिक दोपहर 12 से रात 12 बजे तक ही शराब परोस सकते हैं, लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। इसी हकीकत को जानने दैनिक भास्कर के 8 रिपोर्टर 4 दिनों में 8 पब और 50 से ज्यादा बार पहुंचे और पड़ताल की।
भास्कर की पड़ताल में पता चला कि जितने भी गंभीर हादसे हुए हैं, वो रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच हुए हैं। यानी लोगों को बिना किसी रोक-टोक के आसानी से शराब मिल रही है। इसलिए वे रात में शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं। इसकी वजह से गंभीर हादसे और लड़ाई-झगड़े भी हो रहे हैं। आबकारी विभाग का नियम है कि सभी बार या पब में दोपहर 12 से रात 12 बजे तक ही शराब बेची जा सकती है। बता दें कि रायपुर में हर महीने औसतन 150 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है।
भास्कर की टीम ​ने इस हफ्ते लगातार शहर के सभी बार और पब में जाकर देखा कि हर बार और पब में रात 12 बजे के बाद बिना किसी खौफ के शराब की बिक्री की जा रही है। पब में बिना किसी रोक-टोक के रातभर पार्टी चल रही है। जिसे, जितनी शराब चाहिए सब उपलब्ध कराई जा रही है। नशे में धुत लोग रात को शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं। भास्कर स्टिंग रंगीन रोशनी में तेज डीजे और छलक रहे थे जाम {समय: रात 1.15 बजे {स्थान: हायपर क्लब VIP रोड
भास्कर संवाददाता 25 जून की रात करीब 1 बजे हायपर क्लब वीआईपी रोड पहुंचा। बाहर पार्किंग में कार ही कार खड़ी थी। लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। अधिकतर लोग नशे में ही बाहर ​निकल रहे थे। पार्किंग में पांच-सात​ मिनट बिताने के बाद जैसे ही रिपोर्टर अंदर गया वहां के नजारे से पता ही नहीं चल रहा था कि रात का समय क्या हुआ। रंगीन रोशनी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। युवक और युवतियां डांस फ्लोर में जमकर​ नाच रहे थे। हाथों में शराब के गिलास थे। काउंटर से लगातार शराब की सप्लाई हो रही थी। वहां मौजूद कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां तो रोज ही रात 3-4 बजे तक ऐसे ही पार्टी चलती रहती है। जांच के लिए कभी कोई नहीं आता।
(पब-बार में आधी रात ओवररेट बिक रही शराब, रायपुर फ्रंट पेज पर) गजब है… पब और बार वालों के दबाव में शराब बि​क्री का बढ़ा दिया समय
राज्य बनने के कुछ साल बाद बार या पब खोलने का समय रात 1 बजे तक का था, लेकिन देर रात शराब बिकने की वजह से गंभीर अपराध और हादसे होने लगे। इसके बाद आबकारी विभाग ने इस समय को घटाकर रात 12 कर दिया था। इस समय तक भी कानून सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे थे। इसके बाद बार-पब को रात 11 बजे तक ही शराब परोसने की अनुमति दी। लेकिन होटल, बार और पब वालों ने इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनकी ग्राहकी रात 10 बजे के बाद ही शुरू होती है। ऐसे में पब हो या बार का समय रात 12 बजे तक होना ही चाहिए। होटल, बार और पब वालों के दबाव में आकर शराब बिक्री का समय दोपहर 12 से रात 12 बजे तक का कर दिया। जनवरी से अब तक शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से हादसों में करीब 60 लोगों की मौत रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक किसी को भी नियम के खिलाफ शराब बेचने की अनुमति नहीं दी जाती है। जहां से भी शिकायत आती है पुलिस तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करती है। सीधी बात – रामकृष्ण मिश्रा, उपायुक्त आबकारी, जिला रायपुर हमारी तीन टीमें कर रहीं काम, लाइसेंस भी कर चुके हैं निरस्त
शहर के हर पब-बार में रात 12 बजे के बाद शराब मिल रही?
जवाब: जहां भी नियम के​ खिलाफ बिक्री हो रही, लाइसेंस निरस्त कर रहे।
रात 4 बजे तक पार्टी चलती है, शराब बाहर लाकर बेच रहे?
जवाब: आपने जो जानकारी दी है उसके तहत सख्त कार्रवाई करेंगे।
आबकारी उड़नदस्ता पब-बारों में जांच तक करने नहीं जाता?
जवाब: ऐसा नहीं है। जिला, संभाग, राज्यस्तरीय टीम जांच करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *