निरंकारी मिशन ने खूनदान कैंप लगाया

अमृतसर| सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से रविवार को रानी का बाग स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल खूनदान कैंप का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में निरंकारी बहन-भाइयों ने बड़े उत्साह और सेवा-भाव से भाग लेकर अपना खूनदान किया। मानवताकी इस सेवा में लगाए खूनदान कैंप का शुभारंभ सुखदेव सिंह महासचिव संत निरंकारी मंडल द्वारा किया गया। वहीं खूनदान शिविरों की यह श्रृंखला संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने वर्ष 1986 में खूद खूनदान देकर प्रारंभ की थी जो आज तक जारी है। जोनल इंचार्ज राकेश सेठी ने कहा कि इसमें गुरु नानक अस्पताल, सिविल अस्पताल की मेडिकल टीमों द्वारा दान किया खूनदान लिया। इस मौके पर सूरज प्रकाश स्थानीय संयोजक, डॉ. देशराज स्थानीय क्षेत्रीय संचालक और अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं निभाईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *