श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशपर्व को समर्पित, गुरुद्वारा सिंह सभा (रजि.) भल्ला कॉलोनी छेहर्टा द्वारा 15वां महान कीर्तन दरबार करवाया गया। यह समागम रविवार को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा भल्ला कॉलोनी छेहर्टा में करवाया गया। जिसमें रागी जत्थों और कथावाचकों ने संगत को गुरु के इतिहास से निहाल किया। इस मौके लंगर बरताया गया। इस मौके गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समूह साध संगत गुरुद्वारा सिंग सभा, भल्ला कॉलोनी छेहर्टा हाजिर रही।


