शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब के अधीन चल रहे बीबी रजनी सी.से. स्कूल, पट्टी (तरनतारन) के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित धार्मिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने गांव ठट्टा में बाबा जवंद सिंह द्वारा आयोजित और गांव कैरों के गुरुद्वारा झाड़ साहिब पातशाही पांचवीं व छठी में बाबा सुरजीत सिंह जी कार सेवा वाले द्वारा आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता, पगड़ी, दुमाला और लंबे बाल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के सफल विद्यार्थियों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रभजीत सिंह और समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।


