बारां| कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए श्री वासुदेव गोसेवा समिति बारां ने पहल शुरु की है। समिति ने शीतकालीन रात्रि गोसेवा अभियान के तहत पशु चिकित्सालय में संचालित गौशाला में सर्दी से बचाव के लिए गौवंशों को गुड, अजवाइन, हल्दी एवं अन्य आयुर्वेदिक औषधियों से बना काढ़ा पिला रही है। दलिया और गाजर का हलवा भी खिलाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान पिछले एक माह से चल रहा है। पूरी सर्दी में निरंतर जारी रहेगा। अभियान से पशु चिकित्सालय में बीमार और घायल गौवंशों की मृत्यु दर में कमी आई हैं और कड़ाके की सर्दी से गौवंशों का बचाव होता है। यह अभियान श्री वासुदेव गोसेवा समिति बारां के रवि पंडित, नवनीत पंकज, केशव नागर, कृश वेश, विवेक नागर, देवा सुमन, दुष्यंत हाड़ा, प्रियांशु शर्मा, मोहित शर्मा, गौरव नागर, विधान नागर, कृश नागर, सुमित नागर, यशवंत शर्मा, अभिषेक मीणा, नमन नागर, यश खंडेलवाल, हिमांशु नागर, शिवम शर्मा, शुभम शर्मा, उत्सव बंसल, पीयूष मेहरा आदि गौसेवकों द्वारा चलाया जा रहा हैं।


