जांजगीर | महिला सेल और परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ निरीक्षक सत्यकला रामटेके को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति मिली है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग से आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने उन्हें स्टार लगाए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।


