ट्रेलर व हाइवा में टक्कर, एक गंभीर

जांजगीर| नेशनल हाईवे 49 पर हादसे थम नहीं रहे हैं। अकलतरा-तरौद चौक अब डेंजर पॉइंट बन गया है। शनिवार को यहां रेत से भरे हाइवा और कोयला लोड ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के केबिन आपस में फंस गए। हाइवा चालक को गंभीर चोट आई है। ट्रेलर अकलतरा से तरौद पावर प्लांट की ओर जा रहा था। उसी समय रेत लोड हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। तीन दिन पहले भी तरौद गांव के पास दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से पावर प्लांट के लिए कोयला ढोने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। कई बार चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *