विवाद में भाइयों पर हमला, तीन गिरफ्तार

पामगढ़| बांधाखार में खेत में 6 जून की सुबह धान काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला समेत तीन लोगों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बाली यादव और उसका भाई नान्हू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में रामलखन यादव (45), भरतलाल यादव (43) और किरण यादव (35) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी भैंसो गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल टंगिया, रॉड और डंडा बरामद किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना पामगढ़ में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *