निर्माणाधीन भवन का एसडीएम ने किया निरीक्षण:मटेरियल और उसकी गुणवत्ता देखी, काम की जानकारी भी ली

सीधी के कुसमी उपखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय भवन का बुधवार दोपहर 12 बजे कुसमी एसडीएम प्रिया पाठक ने निरीक्षण किया। उनके साथ में पीआईयू के एसडीओ व उपयंत्री मौजूद थे। एसडीएम ने मटेरियल उसकी गुणवत्ता में लापरवाही न हो, इसके संबंध में SDO से बातचीत की है। इसके साथ ही साथ भवन के लिए कितनी जमीन अलाॅट है, आसपास कितनी जमीन से बाउंड्रीवॉल बननी है, इस पर जानकारी ली है। कुसमी एसडीएम कार्यालय भगवार पंचायत के भवन पर करीब 10 साल से संचालित है। भवन के आभाव से कार्यालय की व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही थीं, जिसके बाद इस भवन की स्वीकृत हुई है। निरीक्षण के दौरान कुसमी एसडीएम प्रिया पाठक ने पीआईयू विभाग से सीएम राइज भवन, कन्या छात्रावास भवन व कन्या शिक्षा परिसर तीन अन्य भवन के बारे में भी जानकारी ली। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, तहसीलदार नारायण सिंह, पटवारी भगवार बद्री सिंह भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *