मां को अपशब्द कहने पर की दोस्त की हत्या:लोहे की रॉड से सिर पर किया वार; शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

खंडवा के मूंदी में मंगलवार सुबह चाय की टपरी पर मिले एक युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने रात में युवक के दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान उसके साथ में काम करने वाले एक दोस्त ने ही हत्या करना कबूल कर लिया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की इन्वेस्टिगेशन चल रहीं हैं। मूंदी पुलिस की हिरासत में संदेही आयुष पटेल ने बताया कि वो दोनों मिलकर पुनासा रोड़ पर चाय की टपरी चलाते थे। सोमवार रात को काम निपटाने के बाद उसने जावेद के साथ शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। जावेद ने गाली-गलौज की और वो उसकी मां के बारे में भला-बुरा कहने लगा। लोहे की रॉड से किया हमला, मौके पर हुई मौत इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने टपरी पर रखी लोहे की रॉड से जावेद पर हमला कर दिया। उसने जावेद के सिर और पेट पर रॉड से वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह रात में उसी जगह लाश को ठिकाने लगाकर फरार हो गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जावेद और संदेही आरोपी आयुष पटेल दोनों एक ही जगह ईदगाह मोहल्ले में रहते हैं। आयुष अपने मामा मुकेश गुर्जर के पास रहता है। जावेद और आयुष में दोस्ती थी और दोनों नशे के आदी थे। जावेद ने पेन्टर का काम छोड़कर मूंदी से बाहर मंजू श्री वेयर हाॅउस के सामने चाय की टपरी खोली। उसने आयुष को भी इसमें साझेदार बनाया था। इसी टपरी पर दोनों नशा करते थे। जल्द होगा खुलासा मामले में मूंदी टीआई राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई हैं। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन और अन्य कार्रवाई चल रही हैं। शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मूंदी में खुलेआम बिक रहीं अवैध शराब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मूंदी क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। मामले में नगर परिषद भी शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन, शराब माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *