रामगढ़ में सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या:सीने और सिर पर मारी गोली, रंगदारी में हत्या की आशंका

रामगढ़ में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरका सयाल क्षेत्र के उरीमारी कोलियरी के पास की है। गोली सीने और सिर पर मारी गई है। अशंका जाहिर की जा रही है कि रंगदारी मामले में यह हत्या की गई है। मृतक की पहचान संतोष सिंह के रूप में की गई है। संतोष बाइक से सुबह ड्यूटी से घर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और कुछ देर बातचीत की। इसी बीच उनके सीने और सिर में दो गोली मारकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने संतोष सिंह को अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें रांची रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, कोयला का वर्चस्व और लोकल सेल में लेवी को लेकर हत्या की जाने की चर्चा है। संतोष लोकल सेल से जुड़े हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *