अंबिकापुर | शहर के घुटरापारा इलाके से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि केनाबांध निवासी पिंटू कुमार गुप्ता अपनी बाइक से सोमवार को घुटरापारा स्थित अपने साइट पर काम देखने गया था। यहां उसका निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क किनारे वह बाइक खड़ी कर अपनी साइट में था। इसी दौरान बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। वह जब घर जाने निकला तो बाइक नहीं थी। इसके बाद उसे बाइक चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


