कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व उपस्थित उद्यमी। सिटी रिपोर्टर | बोकारो एमएसएमई-विकास कार्यालय कोकर रांची एवं बियाडा की ओर से कैंप-2 स्थित जायका के सभागार में खरीद एवं विपणन सहायता योजना पर एक दिवसीय निर्यात संवर्द्धन एवं जेम का संयुक्त रूप से राष्ट्र स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर एमएसएमई विकास आईईडीएस रांची के निदेशक इंद्रजीत यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को निर्यात में संवर्द्धन, जेम के नए बाजार का सृजन, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन, निर्यात की प्रक्रिया, निर्यात संबंधित दस्तावेजीकरण को लेकर जागरुक करना है। संगोष्ठी में झारखंड राज्य के उद्योग संघों, चैंबर एवं बोकारो जिले एवं आसपास के जिलों के लगभग 110 से ज्यादा प्रतिभागी उद्यमियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में जेम, निर्यात संवर्द्धन, सौजीटीएमएसई योजना, एससी, एसटी एमएसएमई उद्यमियों के लिए योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संगोष्ठी में उपस्थित उद्यमियों ने जेम और निर्यात संवर्द्धन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और अपने शंकाओं का समाधान किया। संगोष्ठी के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मौके पर सीजीएम, बीएसएल के हर्ष निगम, ईएसआईसी के महाप्रबंधक राजीव रंजन आदि उपस्थित रहे।


