सर्दी में भी पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण

शिमला | सर्दी के मौसम में भी इलाके में करीब 2 महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र के गांवों में कुंभाराम लिफ्ट कैनाल योजना का पानी सप्लाई होता है। लेकिन 2 माह से दूधवा में 13 दिन में एक बार, गौरीर में 15 दिन में एक बार और शिमला में 7 दिन में एक बार पानी सप्लाई दी जाती है वह भी महज 20 मिनट। इससे पूरे क्षेत्र में संकट बना हुआ है। रही सही कसर राइजिंग लाइन में किए गए अवैध कनेक्शन पूरी कर देते हैं। पीएचईडी के अधिकारी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही रहा तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। -शिमला के ग्रामीण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *