निर्विरोध हुए ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के चुनाव:जिला और नगर अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्षों का हुआ निर्वाचन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया स्वागत

प्रतापगढ़ में आज ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। दशहरा मैदान पर आयोजित चुनाव कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति की गई।पदाधिकारीयों का कार्यकाल 1 वर्ष रहेगा। चुनाव अधिकारी दिनेश राठौर ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला एवं नगर के लिए आज ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के चुनाव संपन्न हुए। दशहरा मैदान पर आयोजित चुनाव कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पद पर रंजीत टांक और उपाध्यक्ष पद पर अनिल ग्वाला, नगर अध्यक्ष पद पर शाकीर खान, नगर उपाध्यक्ष पद पर मोहनलाल धोबी का मनोनयन हुआ। पदाधिकारी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिसका कार्यकाल 1 वर्ष का रहेगा। राठौर ने बताया कि इस दौरान ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याओं के विषय में भी चर्चा की गई। निर्वाचित पदाधिकारियों का मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत टांक ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और ऑटो चालकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *