पाली में गैस सिलेंडर फटा:गोली की तरह उछलकर हीटर युवक के सिर पर लगने से सिर फटा

पाली में एक शॉप में रखा छोटा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। उस पर रखा हीटर उछलकर गोली की तरह शॉप में काम करने वाले 19 साल के युवक के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पाली से जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर गांव निवासी 19 साल का मांगीलाल पुत्र ताराराम प्रजापत जोजावर स्थित एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग की शॉप में सर्विस करता है। गुरुवार दोपहर वह और शॉप संचालक दिनेश दुकान के बाहर बैठे थे। शॉप में एक छोटा गैस सिलेंडर रखा हुआ था। जिस पर हीटर पड़ा था। दुकान संचालक दिनेश का कहना है कि अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे उस पर रखा हीटर उछलकर मांगीलाल के सिर पर आकर लगा। जिससे उसका सिर फट गया। तुरंत उसे जोजावर हॉस्पिटल ले गए। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली भेजा गया। हालत गंभीर होने पर पाली से उसे जोधपुर रेफर किया गया। बेटे की हालत देख रोती रही मां
बांगड़ हॉस्पिटल में 19 साल के मांगीलाल की गंभीर हालत देख उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। बार-बार वह बस एक ही बात पूछ रही थी कि मेरा बेटा कैसे है। उसे कुछ हुआ तो नहीं। वह बच जाएंगा। जैसे सवाल करती रही इस दौरान उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस जुटी जांच में
शॉप संचालक का कहना है कि अचानक सिलेंडर फटने से उस पर रखा हीटर मांगीलाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। साथ ही चर्चा यह भी है कि सिलेंडर रिफिल करते समय यह हादसा हुआ। इसको लेकर सिरियारी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *