समंदरसिंह चंदनसिंह शक्तावत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से असाड़ा में निशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर 30 दिसंबर मंगलवार को समंदरसिंह शक्तावत की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होगा। शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असाड़ा में किया जाएगा। ट्रस्ट पदाधिकारी लालसिंह सिसोदिया ने बताया कि शिविर में पालीवाल नेत्र चिकित्सालय बालोतरा के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पालीवाल अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर आवश्यक दवाइयां दी जाएगी। साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा। चयनित मरीजों के निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन पालीवाल नेत्र चिकित्सालय में किए जाएंगे।


