भरतपुर| सर्कुलर रोड शिव नगर कॉलोनी स्थित श्री बसंत हनुमान मंदिर पर भागवत कथा के समापन पर भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में जिलेवार के साधु संतों ने भाग लिया और श्रद्धालुओं ने भी प्रसादी पाई। महंत जगराम दास नागा ने बताया कि भागवत कथा में आचार्य प्रदीप कृष्ण महाराज ने कथा सुनाई। इस मौके पर प्रेम सिंह सरपंच तुहिया, दरब सिंह पहलवान, करन सिंह, लेखराज चौधरी, मनोज पाठक, रविन्द्र सिंह आदि थे।


