बारां| विप्र फाउंडेशन व स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विकास समिति बारां की ओर से हरिशंकर शर्मा की स्मृति में नेत्र चिकित्सा व परामर्श शिविर 1 फरवरी को लगेगा। कोटा रोड स्काउट कार्यालय पर सुबह 11 से 3 बजे तक शिविर लगेगा। समिति के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने बताया कि नेत्र चिकित्सा परामर्श शिविर में कोटा की टीम रोगियों के नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श देगी। जांच के बाद आपरेशन योग्य पाए जाने रोगियों का निशुल्क कोटा के अस्पताल में किया जाएगा। शिविर संयोजक ऋषि बल्लभ शर्मा व सुनील शर्मा ने बताया कि नेत्र जांच व परामर्श शिविर में रोगियों को आधार कार्ड व फोटो लाना अनिवार्य है।


