अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस से निकाले गए पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को अब राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने अपने सांसद प्रतिनिधि से हटा दिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव विकास शील और राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी है। तिवारी ने झीरम न्यायिक जांच आयोग से भाजपा के बड़े नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उनके बयान को पार्टी लाइन के खिलाफ मान कर कांग्रेस से छह साल निकाल दिया गया।


