जलियांवाला बाग शनि मंदिर के पास एक होटल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निहंग सिंहों ने 3 महंतों सहित 6 लोगों को कमरे में नशा करते हुए काबू किया। वीडियो में निहंग सिंहों ने बताया कि यह महंत होटल के बाहर लड़कों को इशारा कर गलत काम करने के लिए बुला रहे हैं। जब कमरे को चैक किया तो वहां सिगरेट और अन्य तरह के नशे रखे हुए थे। धार्मिक स्थल के पास कई होटलों में ऐसे गलत काम हो रहे हैं। होटल संचालक भी बिना किसी जांच के ऐसे लोगों को कमरे दे रहे हैं। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। इस मामले में थाना बी-डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।


