नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 2026 में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि आवेदन करने से पहले आधार कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट पूरी तरह अपडेट और सही करवा लें, ताकि फॉर्म भरते समय या बाद में किसी तरह की दिक्कत न आए। एनटीए के मुताबिक आधार कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, फोटो और पता पूरी तरह सही होना चाहिए।
नीट 2026: एनटीए से जुड़े सूत्रों के अनुसार नीट यूजी-2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को कराई जा सकती है। परीक्षा देशभर में ऑफलाइन मोड में होगी।नीट के लिए ऑनलाइन आवेदन फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। कैटेगरी सर्टिफिकेट पर खास जोर
एक्सपर्ट डॉ. अवनीश पांडे ने बताया एनटीए ने एडवाइजरी में साफ किया है कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध और अपडेटेड कैटेगरी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। पुराना या अमान्य सर्टिफिकेट होने पर अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में माना जाएगा। पिछले साल 23 लाख से ज्यादा आवेदन
नीट यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। पिछले साल नीट यूजी में करीब 23 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए एनटीए ने पहले ही दस्तावेजों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है।


