नीतू माथुर ने आलीराजपुर कलेक्टर का पदभार संभाला:कहा- पलायन रोकना और शिक्षा सुधार प्राथमिकता; मालवाई माता के दर्शन भी किए

नीतू माथुर ने शुक्रवार को आलीराजपुर जिले की नई कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रहीं माथुर को 2022 में आईएएस अवॉर्ड मिला था। पदभार संभालने से पहले माथुर ने मालवाई माता के दर्शन कर मंगलकामना की। विकास और रोजगार पर रहेगा जोर पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि आलीराजपुर जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। लोगों को कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं से जोड़ना, शिक्षा का स्तर बढ़ाना और साक्षरता दर में सुधार लाना, पोषण और महिला बाल विकास उनकी प्राथमिकता होगी। माथुर ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर के रूप में उनका मुख्य लक्ष्य शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना होगा। नीतू माथुर का प्रशासनिक अनुभव नीतू माथुर 1999 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) की अधिकारी रही हैं। वह 2012 से 2017 तक शिवपुरी में संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ रह चुकी हैं। 2022 में आईएएस बनने के बाद भी सरकार ने उन्हें शिवपुरी में अपर कलेक्टर बनाया था। इससे पहले वह ग्वालियर में भू-अभिलेख उपायुक्त रह चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *