रीवा में आज न्यूनतम तापमान 24.6°C रहा है। आर्द्रता 95% नोट की गई जबकि अधिकतम तापमान 28.0°C है। इसके साथ ही 34.8 mm यानी 1.37 इंच बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम की दिशा में 6 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में महज 24 घंटे के बारिश में ही बिजली कंपनी के मेंटनेंस की पोल खुल गई है। जहां कुछ ट्रांसफॉर्मर भी जला गए थे। मध्य प्रदेश के 23 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में मजबूत मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से अभी एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है। शुक्रवार-शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में भी बादल बने रहेंगे। विभिन्न मौसम प्रणालियां सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके रायकवार के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में भी अवदाब का क्षेत्र मौजूद है। उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन प्रभावी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है।


