नीमच शहर के आंबेडकर सर्किल पर रविवार दोपहर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिले भर से बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुतले का दहन करने की कोशिश की। गृह मंत्री के पुतला दहन के दौरान भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कैंट थाना पुलिस ने पुतला दहन करने से पहले ही पुतला छीनकर जब्त कर लिया। दरअसल भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बाबा साहब पर दिए गए बयान से नाराज है। उनका कहना है कि इससे बाबा साहब आंबेडकर का अपमान हुआ है। गृह मंत्री की टिप्पणी अशोभनीय है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


