नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में रविवार को भारी उत्साह देखा गया। 20 साल बाद हो रहे इन चुनावों में दोपहर 2:30 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर व्यापारियों की लंबी कतारें लगी थीं। बीते दो दशकों में करीब 400 नए व्यापारी संघ का हिस्सा बने हैं, जिन्हें पहली बार अपने नेता चुनने का अवसर मिला है। कुल 1001 मतदाता अध्यक्ष पद का फैसला करेंगे। नीमच की अर्थव्यवस्था की ‘मुख्य पाइपलाइन’ मानी जाने वाली इस मंडी का चुनाव सामाजिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। मंडी व्यापारी संघ शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी आर्थिक सहयोग देता रहा है, जिससे जिले की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहती है। अध्यक्ष पद के दावेदार अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला राकेश भारद्वाज और गोपाल गर्ग (जीजी) के बीच है। दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक मंडी प्रांगण में मतदाताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के साथ ही 18 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि 20 साल बाद होने वाले इस ऐतिहासिक चुनाव में जीत का ताज किसके सिर सजेगा और प्रदेश के इस सबसे बड़े व्यापारी संघ की कमान कौन संभालेगा। मंडी व्यापारी चुनाव की तस्वीरें…


