नीमच शहर के महू रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आज शनिवार को 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। यह कटौती दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक MPRDC की ओर से पोल शिफ्टिंग और आवश्यक सुधार कार्यों के कारण की जाएगी। सहायक यंत्री (शहर) महेश ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 केवी महू रोड फीडर का विद्युत प्रदाय इन चार घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस बिजली कटौती से महू रोड, पटिया कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट, वृंदावन कॉलोनी, महावीर नगर, हवाईअड्डा रोड, कस्तूरी नगर, वैभव नगर और तिहारी क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की जटिलता और आवश्यकता को देखते हुए बिजली कटौती का यह समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें।


