झाबुआ में वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत:नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय हादसा; चालक फरार, वन विभाग जांच में जुटा

इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर झाबुआ जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना आज शनिवार सुबह ग्राम भूराडाबरा के पास हुई। सड़क पार करते समय तेंदुए को टक्कर लगी, जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को सड़क किनारे मृत तेंदुआ मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, जिस वाहन से यह हादसा हुआ, उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है और चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक समय और चोटों की गंभीरता की पुष्टि हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *