नीमच में आज 4 घंटे बिजली कटौती:पोल शिफ्टिंग के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नहीं रहेगी लाइट

नीमच में बुधवार को 11 केव्ही संजीवनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे बिजली गुल रहेगी। यह विद्युत प्रदाय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगा, जिससे कई कॉलोनियां प्रभावित होंगी। सहायक यंत्री (शहरी) ने बताया कि मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) की ओर से पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 11 केव्ही संजीवनी फीडर बंद रहने से गोमाबाई रोड, विकास नगर 14/4, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नंबर 34, स्कीम नंबर 36ए, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चोपड़ा कॉलोनी और आनंद विहार कॉलोनी जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *