नीमच में उत्साह से मनाया क्रिसमस पर्व:आशीष भवन चर्च में की विशेष आराधना; समाजजनों ने केक काटकर दी बधाई

नागदा शहर में क्रिश्चन समाज ने गुरुवार को क्रिसमस पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं, धार्मिक अनुष्ठान और आकर्षक सजावट की गई। आधी रात को मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव फातिमा कॉन्वेंट स्कूल परिसर स्थित चर्च में देर रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मोत्सव पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए। प्रार्थना के दौरान कैरोल गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन, प्रेम, त्याग और मानवता के संदेश को याद किया गया। कैथोलिक चर्च में सुबह से रही रौनक राम सहाय मार्ग स्थित कैथोलिक चर्च में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। चर्च को रंग-बिरंगी रोशनी, क्रिसमस ट्री, सितारों और प्रभु यीशु की झांकी से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शांति और भाईचारे की कामना सुबह की प्रार्थना सभा में समाजजनों ने विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना की। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानवता के कल्याण और प्रेम का संदेश देता है, जिसे अपने जीवन में अपनाना ही क्रिसमस पर्व का वास्तविक उद्देश्य है। बच्चों में दिखा खास उत्साह क्रिसमस के अवसर पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समाजजनों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर खुशियां साझा कीं। शहर में पूरे दिन क्रिसमस का उल्लास बना रहा। क्रिश्चन समाज ने सौहार्द और भाईचारे के साथ यह पर्व मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *