नीमच में कांग्रेस स्थापना दिवस पर दिखी गुटबाजी:युकां प्रदेश अध्यक्ष के सामने जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की, मुर्दाबाद के नारे लगाए

नीमच के गांधी भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार दोपहर कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ब्लॉक अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस की आंतरिक कलह और गुटबाजी खुलकर नजर आई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और पूर्व विधायक शिव चौहान शामिल होने पहुंचे थे। विवाद उस समय शुरू हुआ जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर ले जाने लगे। इस पर युवा कांग्रेस के राहुल अहीर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्रवण सेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रदेश अध्यक्ष पहले उनके द्वारा लगाए गए स्वागत मंच पर जाएं। इसी बात को लेकर जिलाध्यक्ष और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर ही तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। हालात तनावपूर्ण हो गए और गांधी भवन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। देखिए तस्वीरें भाजपा का एजेंट बताया
प्रदेश अध्यक्ष को किसी तरह कार्यक्रम स्थल के अंदर ले जाने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उन्हें ‘भाजपा का एजेंट’ तक कह डाला। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी स्वागत मंच को लेकर कांग्रेसी आपस में उलझते दिखाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि जो लोग कांग्रेस के स्थापना दिवस जैसे मौके पर भी गांधीवादी विचारधारा का पालन नहीं कर सकते और नारेबाजी करते हैं, उन्हें वे पार्टी का कार्यकर्ता नहीं मानते।
……………… यह खबर भी पढ़ें… कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खाने के लिए धक्का-मुक्की मुरैना में राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और राजस्थान की भरतपुर सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अतिथियों के रवाना होते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *