नीमच में कॉन्स्टेबल ने पत्नी को चाकू मारा:नशे में ससुराल पहुंचा, बीच-बचाव करने आई सास का भी गला दबाया

नीमच में रतलाम के स्टेशन रोड थाना (दो-बत्ती) में पदस्थ एक आरक्षक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम केलुखेड़ा में हुई। आरोपी आरक्षक हरिसिंह बावरी शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंचा था, जहां उसने अपनी पत्नी जीवनबाला पर हमला किया। जीवनबाला पिछले लगभग छह माह से अपने मासूम बच्चे के साथ अपने मायके में रह रही थी। वह अपनी डिलीवरी के बाद से ही यहां ठहरी हुई थी। ऐसे दिया घटना को अंजाम प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़िता के अनुसार, हरिसिंह बावरी ने घर में घुसते ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब पीड़िता की मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरक्षक ने उनका भी गला दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान, आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर जीवनबाला पर वार कर दिया। बचाव के दौरान महिला के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से कट गईं और वह लहूलुहान हो गई। परिजनों ने तुरंत घायल जीवनबाला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पति दिखाता है वर्दी का रौब अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसका पति अपनी वर्दी और पद का रौब दिखाकर उसे आए दिन प्रताड़ित करता है। महिला ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *