नीमच में जिला कलेक्टर का आदेश:16-17 जनवरी को स्कूलों में अवकाश घोषित, 18 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा सक्रिय

नीमच जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार शाम को आदेश जारी कर 16 और 17 जनवरी को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की धूप निकलने की उम्मीद है। 16 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धामले ने बताया कि 16 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। 17 जनवरी के बाद मौसम साफ होने के साथ ही ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। विशेष रूप से 18 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे बर्फीली हवाओं की गति बढ़ेगी और पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाएगा। वर्तमान में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *