नीमच में निशुल्क सर्वरोग निदान शिविर का हुआ आयोजन:रोटरी भवन में 100 से ज्यादा लोगों ने कैंप में डॉक्टर्स से कराया चेकअप

नीमच शहर में शनिवार दोपहर सामाजिक संस्था रोटरी क्लब की ओर से सर्व रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के कलेक्टर कार्यालय चौराहा के पास स्थित रोटरी भवन पर यह शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह हेल्थ कैंप दोपहर करीब 2 बजे तक चला। शिविर में नीमच शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कैंप में 12 डॉक्टर्स की टीम ने आए लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। लोगों की निशुल्क बीपी, शुगर, आंख आदि की जांच की गई। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने चेकअप कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *