नीमच में रजनीगंधा पाउच में MD ड्रग्स बेचते 2 तस्कर:पुलिस ने पकड़ा, 3.60 लाख की ड्रग्स जब्त; इन पर मारपीट-आर्म्स एक्ट में पहले से केस

नीमच सिटी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए पान मसाले के पाउच में एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स मिलाकर बेच रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 36 ग्राम एमडी ड्रग्स और रजनीगंधा के पाउच जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सचिन बैरागी नाम का युवक मनासा नाका और कॉलेज क्षेत्र के पास ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर सचिन को पकड़ा, तो उसकी तलाशी में एमडी ड्रग्स और पान मसाले के पैकेट मिले। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पैकेट के अंदर ड्रग्स भरकर युवाओं तक पहुंचाता था। पुराने अपराधी हैं दोनों तस्कर सचिन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके साथी यश उर्फ रॉकी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई एक बाइक और पॉलिथीन भी जब्त की है। जांच के दौरान पता चला है कि पकड़े गए दोनों आरोपी पुराने अपराधी हैं और उन पर मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी सलमान उर्फ छोटू का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल किसी दूसरे केस में जेल में बंद है। पुलिस अब इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर नशे के इस पूरे नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। रेप और तस्करी के मामलों में 2 साल से फरार आरोपी पकड़ाया नीमच पुलिस ने दो राज्यों में वांटेड अपराधी कारूलाल (40 वर्ष) को पकड़ लिया है। दुलाखेड़ा का रहने वाला यह शातिर अपराधी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। कारूलाल पर नीमच केंट थाने में रेप और हथियार रखने (आर्म्स एक्ट) जैसे गंभीर केस दर्ज हैं। इसके अलावा, वह राजस्थान के मेडता सिटी थाने में ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में भी काफी समय से पुलिस की रडार पर था। 29 दिसंबर को खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने राजस्थान के अचारी गांव में घेराबंदी की और कारूलाल को धर दबोचा। कई केसों में था नाम, कोर्ट ने भेजा जेल पकड़े गए अपराधी कारूलाल पर नीमच में रेप और अवैध हथियार के पुराने केस चल रहे हैं। वहीं राजस्थान में भी उस पर नशे के कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *