नीमच में शराब तस्करी के 4 आरोपी गिरफ्तार:एमपी-राजस्थान में फैला था नेटवर्क, किसी पर 11 तो किसी पर पहले से 6 केस

नीमच की मनासा पुलिस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में चोरी और शराब तस्करी करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 90 लीटर कच्ची शराब और एक पल्सर बाइक जब्त की है। पकड़े गए बदमाशों में पिंटू बांछड़ा और अर्जुन बांछड़ा बड़े अपराधी हैं, जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने अक्षय, अर्जुन, पिंटू और अनिकेत नाम के चार युवकों को पकड़ा। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से हाथ भट्टी की बनी शराब मिली। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई केस पकड़े गए पिंटू बांछड़ा पर मध्य प्रदेश के नीमच, जीरन के अलावा राजस्थान के झालावाड़ और भवानी मंडी में लूट-चोरी के 11 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं अर्जुन पर भी मारपीट के 6 केस हैं। पुलिस अब इन चारों से पूछताछ कर रही है, जिससे एमपी और राजस्थान की कई पुरानी चोरियों का पता चलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *