नीमच में सुबह से छाया कोहरा, न्यूनतम पारा 14 डिग्री:जीरन-मनासा में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद; आगामी दिनों में बारिश के आसार

नीमच जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज से किसानों को नुकसान हुआ है। रविवार को जीरन और मनासा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई। इसके बाद सोमवार को पूरा जिला घने कोहरे की चपेट में रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह नीमच जिले में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी इतनी कम थी कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों की मौजूदगी से सुबह-शाम की ठंड में थोड़ी कमी आई। विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए नीमच जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल ओलावृष्टि का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, केवल बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम का यह रुख अगले एक हफ्ते तक बना रह सकता है। किसान और प्रशासन दोनों ही आने वाले दिनों में मौसम के बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *