नीमच में 42 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त:चार प्रमुख स्थानों पर बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण; विकास कार्यों में होगा उपयोग

नीमच शहर में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर टीम ने चार प्रमुख स्थानों पर बुलडोजर चलाकर लगभग 6.05 हेक्टेयर, यानी करीब 42 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई। ऐसा रहा कार्रवाई का पूरा क्रम सुबह से शाम तक चली कार्रवाई में एसडीएम संजीव साहू, नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया और तहसीलदार संजय मालवीय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व टीम शामिल रही। प्रशासन ने केवल कब्जा हटाने तक सीमित नहीं रखा। सभी मुक्त कराई गई जगहों पर नगर पालिका के बोर्ड लगाकर भविष्य में अतिक्रमण रोकने की व्यवस्था भी की गई। विकास और जनता के लिए होगा उपयोग अधिकारियों ने बताया कि इन जमीनों का उपयोग शहर के विकास और जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए किया जाएगा। इस कार्रवाई से शहर में सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और विकास कार्यों में गति बढ़ेगी। देखें कार्रवाई की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *